Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किसान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

किसानों को राहत, एनएच निर्माण में बर्बाद नहीं होगी खरीफ फसल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन खरीफ फसल वाले स्थानों पर फसल कटने के बाद लगेगा एनएच का निर्माण कार्यः आयुक्त मुआवजा लेने में डरें नहीं किसान कैंप लगाकर रैयतों को एलपीसी निर्गत करने एवं मुआवजा भुगतान का निदेश हरिहरगंज में एलपीसी निर्गत करने की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने जताया असंतोष-अंचल अधिकारी एवं प्रभारी सीआई के विरूद्ध कार्रवाई का निदेश पलामू प्रमंडल क्षेत्र के वैसे किसानों के लिए राहत भरी खबर है, जिनकी भूमि पर एनएच का निर्माण कार्य होना है। एनएच निर्माण क्षेत्र में पड़ने वाले  किसानों की खरीफ फसलों को नष्ट या बर्बाद नहीं किया जायेगा। खरीफ फसल वाले स्थानों पर एनएच का निर्माण कार्य फसल कटने के बाद शुरू किया जायेगा। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज आयुक्त कार्यालय में पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ(NH)-75 एवं 98 के निर्माण एवं भू-अर्जन संबंधी कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।  प्रमंडल क्षेत्र के किसानों के हित की रक्षा हेतु आयुक्त ने कहा कि किसानों को डरने की कोई ज...

किसानों को समृद्ध और सक्षम बनाना सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कृषि मंत्री ने पलामू के परिसदन भवन में कृषि,पशुपालन एवं उससे संबंधित विभागों की समीक्षा की राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल शनिवार को पलामू पहुंचे यहां उन्होंने स्थानीय परिसदन भवन में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी से जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली एवं सख्त निर्देश दिये की किसानो के साथ किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नही की जायेगी। सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में कृषि मंत्री ने पैक्सों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू बनाने और समय पर भुगतान करने को लेकर निर्देशित किया साथ ही धान क्रय केंद्र की संख्या को बढ़ाने की भी बातें कही।उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति के दौरान आने वाली  शिकायतों का त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाना चाहिए।उन्होंने जिले में अधिष्ठापन किये जाने वाले राइस मिल हेतु उपयुक्त स्थान को लेकर सहकारिता पदाधिकारी से विचार-विमर्श किया। श्री बदल ने जिला सहकारिता...

पलामू के किसानों के लिए यूरिया की कमी नहीं होगी: प्रफुल्ल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर: भाजपा नेता एवं बिस्कोमान और भूमि विकास बैंक के निदेशक प्रफुल्ल सिंह ने आज (22 सितंबर) को पलामू के किसानों के लिए 100 टन यूरिया उपलब्ध कराया।  प्रत्येक किसान को मेदिनीनगर के बिस्कोमान डिपो से यूरिया के 5 बैग मिलेंगे। बिस्कोमान डिपो, मेदिनीनगर (डालटनगंज), में पहुंचने वाले किसानों ने आभार व्यक्त किया और प्रफुल्ल कुमार सिंह को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया, जब पूरे झारखंड में अन्नदाता को यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले भी बिस्कोमान और भूमि विकास बैंक के निदेशक प्रफुल्ल सिंह ने पलामू के किसानों के बीच 2 सितंबर  को 25 टन यूरिया का वितरण किया था।   मेदिनीनगर विस्कोमान केंद्र के द्वारा खाद की बिक्री और उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता से कालाबाजारी पर रोक लगी है। प्रफुल्ल ने 100 टन यूरिया उपलब्ध कराने और पलामू के किसानों की मदद करने के लिए बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।   प्रफुल्ल ने आश्वासन दिया कि किसानों के लिए यूरिया की कोई कमी नहीं होगी औ...