Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिक्षक संगठन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बेगुनाह शिक्षकों को शीघ्र इंसाफ दिलाए सरकार :-अलीरजा अंसारी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन लोहरदगा के बैनर तले 2019 में जिले के हाई स्कूलों में बहाल हुए शिक्षकों ने राज्य सरकार से शीघ्र सुप्रीम कोर्ट जाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर पावरगंज चौक, कचहरी मोड़ होते हुए समाहरणालय मैदान पहुंचा। यात्रा का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी एवं महासचिव मनीष कुमार अग्रवाल ने किया।इससे पूर्व नदिया स्कूल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी ने कहा कि विगत 21सितंबर को 13 जिले के नवनियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद से शिक्षकों के समक्ष संशय और चिंता की स्थिति बनी हुई है। जे एस एस सी जे एस एस सी द्वारा आयोजित कठिन प्रतियोगिता परीक्षा पास कर पूरी नियुक्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई बहाली को रद्द करने से शिक्षकों का भविष्य तो गर्त में जाएगा ही, राज्य के उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य भी चौपट होगा...