Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिरसास्मृति पार्क

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखें...हेमन्त सोरेन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क व म्यूजियम का निरीक्षण किया अधिकारियों को मिला गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निदेश मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सर्कुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिरसा स्मृति पार्क और म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने करीब 28 एकड़ में फैले जेल भवन के जीर्णोद्धार एवं बिरसा स्मृति पार्क निर्माण कार्य का  बारीकी से अवलोकन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का सख्त निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा बिरसा आबा जेल के जिस कमरे में दिन गुजारे थे, उस कमरे में भी उनकी प्रतिमा होनी चाहिए। ताकि आगंतुक उनके शौर्य और संघर्ष को करीब से जान सकें। यह महत्वाकांक्षी परियोजना भगवान बिरसा मुंडा जी से जुड़ी हुई है, इस बात का सदैव ध्यान रख कार्य करें। कार्य की गुणवत्ता से आश्वस्त होने के उपरांत ही सरकार को यह परिसर सौंपे। क्योंकि सरकार किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखना सर्वो...