Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मामला

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पाटन अंतर्गत अमानत बराज का मामला विधानसभा में उठा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन विधायक ने पाटन क्षेत्र के अमानत बराज का निर्माण पूरा करने और संबद्ध किसानों के मुआवजा भुगतान का मुद्दा विधानसभा में उठाया । विधायक पुष्पा देवी द्वारा विधानसभा में उठाया गया अमानत बराज के डूब क्षेत्र के किसानों और योजना अपूर्ण रहने के कारण सिंचाई संभव न हो पाने, डूब क्षेत्र के किसानों को मुआवजा न मिल पाने जैसे मुद्दे उठाये । विधायक ने कहा कि पाटन प्रखण्ड में पांकी अमानत बराज से पाटन प्रखंड के  अमानत बराज योजना के लोईंगा, अंगरा, होते हुए सुठा, रजहारा, किसुनपुर, जंघासी, पचकेडिया, सेमरी, शोले के बीच नहर निर्माण अधुरा रहने से सैंकड़ों गांव के हजारों किसान पलायन को मजबूर हैं । सरकार नहर और मुआवजा वितरण का कार्य पूरा करके संबद्ध किसानों की जमीन में नहर से कब तक पानी पहुंचाने का विचार रखती है ? इस सवाल पर सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से लिखित जवाब आया है कि अमानत योजना के डूब क्षेत्र के गांव चंद्रपुर एवं नुरू के भू अर्जन की प्रक्रिया अपूर्ण रहने के कारण भू अर्जन का काम पूरा नहीं हो पाया है । फलस्वर...