पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 घरों से निकलते समय मास्क का करें प्रयोग, खाना खाने के पूर्व साबुन-पानी से हाथों की करें सफाई आयुक्त ने की अपील कहा- भीड़ नहीं लगने दें या उसका हिस्सा नहीं बनें, सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल वासियों से राज्य सरकार द्वारा विस्तारित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करने की अपील की है। इसके लिए आम लोग पूर्व में जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करें और कोविड अनुरुप व्यवहारों का पालन करें। प्रमंडलक्षेत्र के तीनों जिले पलामू, गढ़वा व लातेहार के अधिकारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएं। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह एवं कोविड-19 गाइडलाइन हम सबों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव करेगा। विज्ञापन आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल वासियों से अपील किया है कि पलामू प्रमंडल के साथ-साथ राज्य में कोविड-19 के संभाव्य प्रसार में कमी आई है। संक्रमण कम हुए हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है। संक्रमण में कमी से हम लोगों को बहुत...