Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सफाई अभियान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

क्लिंन इंडिया के तहत पाटन प्रखंड में चला सफ़ाई अभियान

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन नेहरू युवा केंद्र पलामू, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा समन्वयक आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पाटन प्रखंड के बाजार परिसर एवं भीड़ भाड़ वाला इलाक़ा में राजकीय उत्क्रमित विद्यालय के प्राचार्य छात्र छात्राओं के साथ मिल कर सफ़ाई अभियान चलाया गया। जिसमें 2500 केजी प्लास्टिक व 650 केजी वेस्ट बाॅटल को इकट्ठा करके उसको एक समुचित जगह पर ट्रैक्टर की सहायता से ले जा कर उसको जलाकर नस्ट किया गया। मॉक पर उपस्थित प्राचार्य आशिष रंजन ने बताया सफ़ाई अभियान सिर्फ़ काग़ज़ी प्रक्रिया में सीमट कर न रह जाय इसको धरातल पर उतारने की जरूरत है। साथ ही युवा समन्वयक आशुतोष तिवारी ने कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्लिंन इंडीया कार्यक्रम चलाया जा रहा है श्री तिवारी ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दैनिक जीवन से प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करें साथ  ही अपने अगल बग़ल में ऐसे चिन्हित जगह जहां  कुड़ा कचरा क...