पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 हिन्दी दिवस पर आयुक्त ने दी शुभकामनाएं, किया अपील हिन्दी दिवस के अवसर पर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने कार्यों को हिंदी भाषा में निपटाने एवं हिंदी भाषा को महत्व देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राजभाषा है। यह आम बोलचाल की भाषा भी है। हिन्दी को हमें सम्मान देना चाहिए। हिन्दी में ही सरकारी कार्य संपादित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषी राज्यों में तो शत प्रतिशत कार्य हिन्दी में ही संपादित करने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी का काफी प्रसार हुआ है और विश्व के कई नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा एवं साहित्य का अध्ययन एवं शोध किये जा रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय(राजभाषा विभाग) ने अनुदेश जारी किया है कि सरकारी कार्यो में भी सरल हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। भारत की विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में हिन्दी भाषा ने सेतु का काम किया है। विज्ञापन