Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ब्लड सिपरेशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हमारा संकल्प, खून की कमी से न हो मौत: माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 इंसान ही इंसान के लिए खून उपलब्ध कराता है: स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य के छः जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाइयों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पलामू में ब्लड सेपरेशन इकाई का किया गया शिलान्यास पलामू के रक्तदाता श्यामजी नामधारी जी से माननीय मुख्यमंत्री ने बात कर दी बधाई आज दिनांक 14 जून 2021 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं झारखंड राज ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के सौजन्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा राज्य के 06 जिलों रांची, गुमला, पलामू, धनबाद, गिरिडीह एवं पूर्वी सिंहभूम में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पलामू के लिए ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।  पलामू जिले में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर से विश्व...