Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध उत्खनन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

गढ़वा जिले के नदियों से बालू के अवैध उत्खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त कदम उठाए

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 गढ़वा जिले के नदियों से बालू के अवैध उत्खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त कदम उठाए हैं. उनके इस  रुख के बाद गढ़वा पुलिस ने इस मामले में 1 प्राथमिक अभियुक्त को रांची से गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा कि गढ़वा थाना की पुलिस ने ब्रह्म देव प्रसाद नामक व्यक्ति को रांची से गिरफ्तार किया है. विज्ञापन एनजीटी ने अपनाए सख्त रुख एनजीटी के सख्त रुख के बाद जिले में बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस एकदम से हरकत में आ गई है. जिले भर में नदियों से बालू का उत्खनन कर रहे वाहनों को पकड़ा जा रहा है. बालू कारोबारियों और अवैधकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है. जिले के कोयल और दानरों नदी सहित अन्य तमाम नदियों से बालू की अवैध निकासी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग की चुप्पी से बालू कारोबारियों के हौसले बुलंद थे. एनजीटी की अगली सुनवाई 10 मई को निर्धारित ऐसे में उनके द्वारा बेखौफ होकर लगातार नद...

राजस्व संग्रहण में लायें तेजी, अवैध उत्खनन पर लगायें रोक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नियमित रूप से योजना बनाकर करें छापामारी: आयुक्त आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण से सम्बंधित बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण बिजली विभाग उपभोक्ताओं को ससमय उपलब्ध कराएं बिल: आयुक्त पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहा कि अवैध उत्खनन तथा ईट भट्टों से सिर्फ पेनाल्टी नहीं वसूले बल्कि उन्हें लाइसेंस लेने हेतु प्रोत्साहित करें। पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 को पलामू समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक कर रहे थे। बैठक में पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन, अपर समाहर्ता श्री सुरजीत कुमार सिंह, छतरपुर, हुसैनाबाद तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।  विज्ञापन आयुक्त ने इस दौरान जिले में अवैध रूप से चल रहे ईट भट्टों की जानकारी ली। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त के निर्देश पर जिले में चल रहे जायज ईट भट्टों की सूची बनाई है।...