पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 में एक ओर जहां अभी भी कई किसान ऐसे हैं जो अपने धान को अभी तक बेच नहीं पाये हैं। किसान एफसीआई व आपूर्ति विभाग की राह देखते रह गये। वहीं एफसीआई व आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से लगातार धान खरीदारी में फर्जीवाड़ा होता रहा। अभी एक ताजा मामला पकड़ में आया है कि हुसैनाबाद के किसान के नाम पर पड़वा में धान बेचा गया है। जबकि हुसैनाबाद से पड़वा की दूरी 75 किलोमीटर है। आखिर हुसैनाबाद के किसान पड़वा में लाकर अपने धान को क्यों बेचेंगे। क्योंकि जो भी किसान हुसैनाबाद से पड़वा अपने धान को बेचने के लिए लाएगा। उसे अतिरिक्त वाहन खर्च करना पड़ेगा। जबकि सरकारी आंकड़ों को देखा जाए तो कई ऐसे किसान है जो पड़वा में धान बिक्री किया गया है। इसे लेकर किसानों में काफी रोष है। किसानों का कहना है कि जो वास्तव में किसान है। उनके धान को तो खरीदा नहीं गया। बल्कि किसान के नाम पर दूसरे लोग मालामाल हो गए गये। ताजा मामला हुसैनाबाद के बेनी कला गांव का प्रकाश में आया है। यहां पर आपूर्ति या इससे संबंधित अन्य विभागों ने ऐसे लोगों को भी उ...