Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुनर्गठन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठित

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन शहर के श्री विष्णु मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 11 सदस्यीय विष्णु मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुचित्रा अग्रवाल को अध्यक्ष, बबलू गुप्ता उपाध्यक्ष, किशोर लाठ मंत्री श्रवण कुमार सोनी सह मंत्री अभय कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विजय कुमार सह कोषाध्यक्ष, विष्णु मंदिर के निर्माता परिवार के उमेश कुमार अग्रवाल को आजीवन न्यासी, नवीन कुमार गुप्ता कार्यालय अधीक्षक, सतीश कुमार दुबे, प्रदीप कुमार और महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को न्यासी के तौर पर जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में चार अप्रैल को मंदिर की तिजोरी को अनाधिकृत पुजारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा बिना ट्रस्ट के अनुमती से तोड़ने पर निंदा की गई। बैठक में बाबू विष्णु साहु के पौत्रवधु कमला देवी, ज्योतिषाचार्य महेन्द्र पाठक, विकास कुमार, मंदिर निर्माता परिवार की संगीता देवी, आशीष कुमार पांडेय, शुभम परासर आदि उपस्थित थे