पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन थर्मोकाॅल व तम्बाकू मुक्त मेला के अनुरूप व्यवस्थाओं को संबंधित अधिकारी करें सुदृढ़ः-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप श्रावणी व भादो मेला के कार्य योजना को बनाते हुए उपायुक्त कार्यालय को करायें अवगत आज दिनांक-23.03.2021 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2021 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्य योजना तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम पहंुचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बा...