Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रखंड द्वारा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल का खलारी प्रखंड दौरा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं किया अवलोकन आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण आज दिनांक 1 मार्च 2021 को उप विकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल ने खलारी प्रखंड का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर अलग-अलग विकास योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला अभियंता, जिला परिषद, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी और प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी उपस्थित थे।  विज्ञापन आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्रों का डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल ने खलारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा डीएमएफटी मद से बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उप विकास आयुक्त रांची ने विश्रामपुर, मायापुर, कोनका, लपरा, हुटाप, चुरी वेस्ट, डकरा एव...