Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेयजल आपूर्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

धन्यवाद झारखंड की सरकार : दीपक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर को मिला पेयजलापूर्ति के लिए 162 करोड़, दीपक ने मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया पलामू के लिए झारखंड की सरकार की नियत इमानदार है। जिसका प्रमाण है दशकों से शुद्ध पेयजल के लिए इंतजार कर रहे मेदिनीनगर वासीयों की आकांक्षा जल्द पुरी होगी। शहरी जलापूर्ति योजना के लिए तकरीबन 162 करोड़ रुपए की तकनीकी स्वीकृति मिलने पर जेएमएम नेता दीपक तिवारी ने मुख्यमंत्री को बधाई सहित धन्यवाद दिया है। मेदिनीनगर नगरनिगम में पेयजल आपूर्ति के लिए झारखंड सरकार की ओर से एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से करोड़ों रूपयों की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए दीपक तिवारी ने बताया कि शहर हो या गांव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनता की जरूरतों पर फोकस किए हुए है। साथ ही विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि सालों से शुद्ध पानी पिलाने के नाम पर ठगने वालों के लिए मेदिनीनगर को 2022 में मिली सौगात एक नसीहत है। इससे सीख लेकर निगम के कुर्सी पर बैठे इनके सिपहसलार इन पैसों का सदुपयोग जनता के हित में करें। बंदरबांट करने एवं भ्रष्टाचार को बढ़ा...

सोन नदी के पानी से हुसैनाबाद के 6500 घरों में होगी जलापूर्ति।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू- सोन नदी के पानी से हुसैनाबाद के 6500 घरों में होगी जलापूर्ति। जुडको की इस 37 करोड़ की पेयजलापूर्ति योजना से  हुसैनाबाद नगर पंचायत के लगभग 30 हजार लोगों को शुद्घ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इस कार्य को आगामी मार्च 2023 तक पूर्ण करने की अवधि निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत देवरी कला गांव के निकट स्थित सोन नदी में इंटक वेल का निर्माण किया जाएगा और पाइपलाइन के द्वारा हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र के घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। विज्ञापन

Mmch मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल में माननीय सांसद महोदय जी द्वारा संसदीय क्षेत्र के ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल की वेवस्था के लिए आरओ प्लांट लगाई गई थी जिसको करीब तीन वर्षों तक संचालन के बाद सदर हॉस्पिटल को सुपुर्द कर दी गयी थी।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 Mmch मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल में  माननीय सांसद महोदय जी द्वारा संसदीय क्षेत्र के ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल की वेवस्था के लिए  आरओ प्लांट लगाई गई थी जिसको करीब तीन वर्षों तक संचालन के बाद सदर हॉस्पिटल को सुपुर्द कर दी गयी थी। परंतु विगत कई महीनों से आरओ प्लांट बन्द था। लोगो को इस कोरोना महामारी के वक्त परेशानियों को देखते हुए सिविल सर्जन पलामू को निर्देशित कुया था कि आप अविलम्ब इसे ठीक कराकर लोंगो के सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराए। विज्ञापन इसे तत्काल सिविल सर्जन पलामू द्वारा ठीक कराकर आज से पेयजल की प्रारम्भ कराई गई।  इस मौके पर सांसद प्रतिनधि पलामू बिजय ओझा ने कहा कि अब यह आर ओ प्लांट मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवम सदर हॉस्पिटल जे अधीन है जो अब इनके द्वारा लोगो की सुविधा के लिए संचालन की जाएगी। इस कार्य के लिए प्रबन्धन बधाई के पात्र है। पलामू संसद ने इसे लोगो के सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके अपने सांसद कोटे से पलांट को लगवाया था।

जीवन का आधार है जल - श्री देव ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदनीनगर प्रतिनिधि +917979886793     आज के इस भीषण गर्मी के दिनों में पेजयल की व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसकी व्यवस्था से राहगीरों के साथ आमजनों को पानी की सुविधा मिल जाती है। आज झारखण्ड माटी कला बोर्ड के प्रमंडलीय कार्यालय में डॉ आंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर पेयजल की उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्यअतिथि झारखंड सरकार के माटी काला बोर्ड़ के सदस्य श्री अविनाश देव ने लोगों को संबोधित कर विश्वरत्न, बोधिसत्व,आधुनिक भारत के शिल्पकार,स्वतंत्रव भारत के प्रथम कानून मंत्री ,युगपुरुष, ज्ञान के प्रतीक संविधान निर्माता, सम्पूर्ण मानव जाति के संघर्षकर्ता भारत देश के मसीहा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के 130 वी जयंती पर सभी देशवासियो को हार्दिक बधाई के साथ साथ उनके बताये गए उद्देश्य को जीवन मे पालन करने का सुझाव दिया। मौके पर उपस्थित लोगों को गुड़ , चना, लड्डु और पानी पिला कर पनशाला का उद्घाटन किये। विज्ञापन

उपायुक्त ने देवघर शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति योजना को सुदृढ करने का दिया निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन हर घर में जल संचयन व साॅकफीट निर्माण को लेकर आगामी 01 अप्रैल से चलाया जायेगा विशेष अभियानः-उपायुक्त उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र को पुनासी पेयजलापूर्ति योजना से जोड़ने के कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसी को दिये आवश्य दिशा-निर्देश पेयजल समस्या का पूर्ण निदान हो प्राथमिकताः- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री आज दिनांक 20.03.2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को सुदृढ़ व दुरुस्त करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान में शहरी क्षेत्र अंतर्गत पेयजलापूर्ति के लिए किए जा रहे कार्यों व आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसका उचित ध्यान रखा जाय एवं सभी आवश्यक व्यवस्था पेयजल समस्या को दूर करने के लिए करते रहे।  इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नाव...