पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त ने आदेश जारी कर कहा कि दीपावली के दिन पटाखे मात्र 02 घंटे शाम 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही चलाये जा सकेगे
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उक्त निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उन पर आईपीसी की धारा 188 एवं वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 37 एवं अन्य सुसंगत अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी दीपावली एवं गुरुपर्व पर शाम 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक, छठ में प्रातः 06:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक एवं क्रिसमस तथा नववर्ष के दिन मध्य रात्रि 11:55 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक पटाखे चलाये जा सकेंगे- उपायुक्त जिले के शहरी क्षेत्रों में जहां की वायु गुणवत्ता स्तर गत नवंबर 2019 के दौरान थोड़ा प्रदूषित श्रेणी में आते हैं यहां केवल हरित पटाखे की ही बिक्री की जा सकेगी। साथ ही दीपावली के दिन पटाखे मात्र 02 घंटे शाम 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही चलाये जा सकेगे। उक्त संदर्भ में सदस्य सचिव, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची एवं माननीय राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) प्रधान खंडपीठ नई दिल्ली द्वारा आदेश को अनुपालन कराने हेतु जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में कहा गया है कि ...