पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 वाहन संबंधी समस्या का समाधान करने में उपयोगी साबित होगा हेल्पडेस्क नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट, जेईई परीक्षा 1 सितंबर से शुरू हो रही है. उक्त परीक्षा हेतु राज्य में कई परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं।पलामू जिले के परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में वाहन संबंधी कोई समस्या ना हो इसे लेकर जिला परिवहन कार्यालय में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क बनाया गया है। छात्रों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में उपयोगी साबित होगा हेल्पडेस्क जिले के छात्रों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में यह हेल्प डेस्क उपयोगी साबित होगा। इस हेल्पडेस्क में छात्रों की मदद हेतु जिला परिवहन कार्यालय के तीन कर्मियों को लगाया गया है। जिला परिवहन कार्यालय के बिजनेस एनालिस्ट रितेश कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी हेल्पडेस्क के इन नंबरों पर संपर्क कर ले सकेंगे मदद 1. श्री रितेश कुमार:7004715272/9835618565 2. श्री सुनील कुमार:9931475914/8789232067 3. श्री डब्लू कुमार:93041...