Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डिजिटल ट्रांजैक्‍शन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

द‍िसंबर से बदल जाएगा डिजिटल ट्रांजैक्‍शन का तरीका, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 अगर आप डिजिटल लेनदेन करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है।  दरअसल, रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी आरटीजीएस की सुविधा को 24 घंटे उपलब्‍ध कराने का ऐलान किया है। आइए इस सुविधा के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। दरअसल, आरटीजीएस डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है। इसकी मदद से बेहद कम समय में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। RTGS का उपयोग मुख्य रूप से बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं. अधिकतम राशि भेजने की सीमा 10 लाख रुपये है। बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का फायदा उठाते हैं। लेकिन फिलहाल ये सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्‍ध है। पिछले साल आरबीआई ने आरटीजीएस में ग्राहकों के लेनदेन के लिए समय को शाम साढ़े चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे तक करने का फैसला किया था।  अब ताजा फैसले में ये सुविधा 24 घंटे उपलब्‍ध होगी। मतलब ये कि आप कभी भी और किसी भी वक्‍त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि, ये सुविधा दिसंबर से लागू होगी।    आपको बता दें कि दिसंबर 20...