पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड में पुलिस का पुलिस पर लाठीचार्ज: आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी हुए उग्र; बैरिकेडिंग तोड़कर राजभवन और सीएम आवास घेरने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 घटना में लाठीचार्ज के दौरान कुछ सहायक पुलिसकर्मी और सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से पथराव में कुछ जिला बल के जवान घायल हुए हैं रैपिड एक्शन फोर्स और जिला बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी मैदान की ओर खदेड़ा सीनियर एसपी, सिटी एसपी घटनास्थल पर मौजूद ,सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से जिला पुलिस पर किया गया पथराव नौकरी में परमानेंट करने की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुक्रवार को उग्र हो गया। दोपहर करीब तीन बजे सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान से निकलकर राजभवन और सीएम हाउस के घेराव के लिए जाने लगे। इस दौरान पहले से लगे बैरिकेडिंग के पास वे पहुंचे। जहां रैपिड एक्शन फोर्स और जिला बल के जवानों ने उन्हें वापस जाने को कहा। इस दौरान सहायक पुलिसकर्मी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए जिला पुलिस बल की ओर से आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया गया। सहायक पुलिसकर्मियों के उग्र होने की सूचना के बाद सीनियर एसपी सुरेंद्र ...