Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सील

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील, जानें क्या है वजह

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची: रांची नगर निगम अब राजधानी के वैसे भवनों जो पास किये नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को निगम के टाउन प्लानर के नेतृत्व में एक टीम ने लालपुर के पीस रोड स्थित कुमार गल्र्स हॉस्टल के B-ब्लॉक को सील कर दिया. हॉस्टल को सील करने के लिए निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण दल टीम के साथ पहुंचे थे. बताया गया कि हॉस्टल संचालक निगम द्वारा पास नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहा है. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल बनाया जाना है, लेकिन इसका उपयोग यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम के तौर पर किया जा रहा हैं. नक्शा शाखा की मानें, तो यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है. इस दौरान निगम ने हॉस्टल संचालकों को जल्द से जल्द पूरे सामानों को निकालने का निर्देश भी दिया. अधिकांश सामान निकालने के बाद निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया. ग्राउंड प्लोर का कुछ हिस्सा ही अभी सील किया गया : निगम की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों ने हॉस्टल के ग्राउंड ...