Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस संस्मरण दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव और स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक श्री एम एल मीणा ने पुलिस झंडा प्रदान किया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव और स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक  श्री एम एल मीणा ने पुलिस झंडा प्रदान किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिन शहीद जवानों को समर्पित है । मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की रक्षा के लिए  शहादत  देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि तथा सम्मान देकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं । मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी । ज्ञात हो कि शहीद होने वाले जवानों की याद में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है ।