Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बृधा पेंशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बृधा पेंशन स्वीकृति आवेदन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी का जाली हस्ताक्षर का मामला प्रकाश में आया

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को तीन बिरधा पेंशन स्वीकृति आयोजन पर वीडियो राकेश श्रीवास्तव का जाली हस्ताक्षर का मामला पाया गया ।स्वीकृत आवेदन पर जाली हस्ताक्षर का पता डाटा एंट्री के समय कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पकड़ा गया । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के फुलू यादव पिता स्वर्गीय खेदन यादव पंचायत रबदा ,रामदेव यादव पिता खखनु यादव ग्राम पथरिया पंचायत रबदा तथा भृगु महतो पिता रामजीत महतो ग्राम दमारो पंचायत बसना का नाम शामिल है ।नावा बाजार प्रखंड के वीडियो राकेश श्रीवास्तव ने सूत्रों को बताया कि  वृद्धा पेंशन आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अति शीघ्र किया जाएगा ।ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा गलती नहीं करें साथ ही दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विज्ञापन