Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हॉस्पिटल भवन निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन निर्माण के कार्यों में लाएं तेजीः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 15 दिनों में  फर्नीचर मंगवाकर लगवाने का दिया निर्देश आयुक्त ने की मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं बुनियादी सुविधाएं बहाल कराए जाने की प्रगति की समीक्षा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अस्पताल भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए उसे पूरा कराएं, ताकि अस्पताल शुरू हो सके। कॉलेज में पेयजल की पर्याप्त सुविधा एवं फर्नीचर का संधारण भी सुनिश्चित किया जाए। प्राचार्य आवास व स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण भी शीघ्र सुनिश्चित करायें। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज प्रमंडलीय कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधित कार्यो के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।  आयुक्त ने स्टॉफ क्वार्टर 31 मई तक पूर्ण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को सिफ्ट कराये जाने, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के बीच गेट और अस्थाई वाउंड्री लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेसिडेंट के लिए क्वार्...