पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
15 दिनों में फर्नीचर मंगवाकर लगवाने का दिया निर्देश
आयुक्त ने की मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं बुनियादी सुविधाएं बहाल कराए जाने की प्रगति की समीक्षा
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अस्पताल भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए उसे पूरा कराएं, ताकि अस्पताल शुरू हो सके। कॉलेज में पेयजल की पर्याप्त सुविधा एवं फर्नीचर का संधारण भी सुनिश्चित किया जाए। प्राचार्य आवास व स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण भी शीघ्र सुनिश्चित करायें। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज प्रमंडलीय कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधित कार्यो के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
आयुक्त ने स्टॉफ क्वार्टर 31 मई तक पूर्ण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को सिफ्ट कराये जाने, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के बीच गेट और अस्थाई वाउंड्री लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेसिडेंट के लिए क्वार्टर खाली होना आवश्यक है, ताकि उन्हें रहने में कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने शापुरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज को उपभोक्ता (यूजर ) के इस्तेमाल(यूज) के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। थोड़ी भी त्रुटि रहने पर समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पेयजल संबंधित समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 2 माह में इंटेक वेल का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए मेडिकल कॉलेज में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जायेगी।
शापूरजी-पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज ने आयुक्त को बयाया कि अस्पताल भवन निर्माण हेतू फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए लंबित है। उन्होंने आयुक्त से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि निर्माण कार्य ससमय कराई जा सके। आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए पलामू के अपर समाहर्ता से दूरभाष पर संपर्क किया तो अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि 500 बेडेड अस्पताल की अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग की गई थी, जिसका अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। आयुक्त ने शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज को टाइम लाइन निर्धारित करते हुए प्राथमिकता के तहत कार्यों को करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रचार्य द्वारा महिला होमगार्ड की उपयोगिता की बात कहे जाने पर आयुक्त ने तत्काल दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक, पलामू को कॉलेज परिसर में महिला होमगार्ड की तैनाती करने का निदेश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य को एसपी को रिक्विजिशन देने की बातें कही। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बस की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने 500 बेड के अस्पताल निर्माण एवं अन्य बचे निर्माण कार्यो के संबंध में अगले सप्ताह तक टाइमलाइन निर्धारित करने को कहा जिसके आधार पर 15 दिनों पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अधीक्षक को कहा कि अस्पताल निर्माण के पूर्व में ही स्वीकृत निर्माण कार्य से संतुष्ट हो लें ताकि तकनीकी रूप से भविष्य में इसके उपयोग में अनावश्यक रूप से फेरबदल की जरूरत नहीं रहे।
कॉलेज के प्रचार्य द्वारा महिला होमगार्ड की उपयोगिता की बात कहे जाने पर आयुक्त ने तत्काल दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक, पलामू को कॉलेज परिसर में महिला होमगार्ड की तैनाती करने का निदेश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य को एसपी को रिक्विजिशन देने की बातें कही। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बस की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने 500 बेड के अस्पताल निर्माण एवं अन्य बचे निर्माण कार्यो के संबंध में अगले सप्ताह तक टाइमलाइन निर्धारित करने को कहा जिसके आधार पर 15 दिनों पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अधीक्षक को कहा कि अस्पताल निर्माण के पूर्व में ही स्वीकृत निर्माण कार्य से संतुष्ट हो लें ताकि तकनीकी रूप से भविष्य में इसके उपयोग में अनावश्यक रूप से फेरबदल की जरूरत नहीं रहे।
बैठक में आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रचार्य ज्योति रंजन, अधीक्षक केएन सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क आनंद, शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज कामलेन्दू सरकार, पंकज सिंह, राजीव चौबे आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment