पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 समाज के लोगो की सुरक्षा की तरह पौधों को देखभाल करने का किया अपील पर्यावरणविद कौशल ने नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को कपूर और उनकी धर्मपत्नी को सिंदूर के पौधा देखकर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस कप्तान को पौधे देते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस समाज के हर वर्ग के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दिन- रात ईमानदारी और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए भी वे जीवन के हर महत्वपूर्ण मौके पर पौधे लगाकर उसकी देखभाल करें। पर्यावरणविद के द्वारा इसके पूर्व एसपी आवास में लगाये गए विभिन्न प्रजाति के पौधे अब फल देने लगे है। इसके पहले लगाए गए पौधों में सफेद चंदन, रुद्राक्ष , अमरूद समेत अन्य कई तरह के पौधे शामिल हैं। सभी पौधे उचित देखभाल के कारण आवास परिसर में लहलहा रहा है। पुलिस कप्तान श्री सिन्हा ने कौशल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने ...