पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विज्ञापन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर शहर अंतर्गत सदीक मंजिल चौक स्थित पी.के मेडिकल हॉल में न्यूरो सर्जन डॉक्टर-सौरभ कुमार का हुआ भव्य स्वागत आपको बताते चलें की पी.के. मेडिकल हॉस्पिटल प्रोपराइटर-रामराज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अब हमारे पी.के मेडिकल हॉस्पिटल में देश के सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सौरभ कुमार प्रत्येक रविवार 10:00 बजे स-समय उपस्थित होंगे मिस्टर.गुप्ता ने बताया कि पलामू में न्यूरो सर्जन डॉक्टर की कमी थी जिसके कारण लोगों को इसके इलाज के लिए झारखंड की राजधानी रांची जाना पड़ता था, जिससे लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,हमारे एक अनुरोध पर डॉ कुमार ने अपना कीमती समय निकालकर पी.के. हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को बैठने हेतु समय दिया है जिससे अब न्यूरो सर्जन से संबंधित इलाज के लिए लोगों को रांची नहीं जाना पड़ेगा जो पूरे पलामू वासियों के लिए बेहद खुशी की बात है विशेषकर गरीब परिवार वालों के लिए उन्होंने कहा कि उनके आय को देखते हुए उन्हें सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी! विज्ञापनवही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पलामू जिला अध्यक्ष- जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने हॉस्पिटल के प्रोपराइटर- रामराज प्रसाद गुप्ता व डॉक्टर. सौरभ कुमार को इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए हर संभव उन्हें भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया,वहीं मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्य्क्ष- विनोद कुमार पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हॉस्पिटल के प्रोपराइटर रामराज प्रसाद गुप्ता की मेडिकल क्षेत्र में एक अलग पहचान व उपलब्धता के लिए बधाई दिया साथ ही पलामू वासियों के लिए न्यूरो सर्जन डॉक्टर सौरभ कुमार को हफ्ते में 2 दिन समय देने का आग्रह किया, कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता सहित मिथिलेश कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद, मिथिलेश सिंह, उमेश कुमार, सूरज राज गुप्ता,अमित पाल, दीपक कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुड्डू कुमार, संदीप कुमार पासवान,अरविंद कुमार, जिब्राइल, इत्यादि हॉस्पिटल के कई स्टॉप उपस्थित हुए!
Comments
Post a Comment