Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ट्रेनिंग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नीलाम्बर पीताम्बर पुर थाना प्रभारी ने लिया लेस्लीगंज थाना प्रभारी में कार्यभार और दीया विभागीय स्पेशल ट्रेनिंग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नीलाम्बर पीताम्बर पुर थाना के प्रभारी गौतम कुमार राय ने शुक्रवार को लेस्लीगंज थाना मे  दिया योगदान बिभागीए स्पेशल  ट्रेनींग के लिऐ गए थे। बिस दिन कि ट्रेनींग के बाद लेस्लीगंज थाना मे लिया कार्यभार विज्ञापन

गरुड़ एप्प को लेकर सभी बीएलओ की ट्रेनिंग 15 मार्च को

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन सभी बीएलओ का प्रशिक्षण अनिवार्य, न करने पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बीएलओ के उपयोग हेतु गरुड़ ऐप को लांच किया गया है। गरुड़ ऐप के माध्यम से प्रपत्र 6, 7, 8, 8 क आदि भरा जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने गरुड़ ऐप को लेकर सभी बीएलओ की ट्रेनिंग 15 मार्च को करवाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त तिथि को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को गरुड़ ऐप से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गरुड़ ऐप के माध्यम से कार्यों का संचालन दिनांक 16 मार्च 2021 से प्रारंभ किया जाए।