Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिलान्यास

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रखंड पाटन ग्राम सिक्कीकला में अमानत पुल से छोटकी सिक्का होते हुए बरसैता तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 प्रखंड पाटन ग्राम सिक्कीकला में अमानत पुल से छोटकी सिक्का होते हुए बरसैता तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने किया।  इस मौके पर पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार जी भी उपस्थित थे। विज्ञापन शिलान्यास के उपरांत विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने लोगो को संबोधित किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी का भब्य स्वागत किया। सभी लोगो ने  पथ निर्माण के लिए विधायक श्रीमति पुष्पा देवी को धन्यवाद अर्पित किया।

मुखिया ने 4 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाले दो योजनाओं का किया शिलान्यास

पलामू समाचार केंद्र  उंटारी रोड प्रतिनिधि चंदेश कुमार मेहता +917979886793 जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के जोगा गांव में 15वें वित की राशि से बनने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को मुखिया नंदू चौधरी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने बताया कि 4 लाख 68 हजार रुपए की लागत से बनने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जिसमें कोयल नदी के किनारे शमशान सेड व दूसरा भोला शर्मा के घर से शंकर शर्मा के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है। मौके पर उपप्रमुख पारस चौधरी रोजगार सेवक अवधेश विश्वकर्मा,वार्ड सदस्य मुन्ना देवी समाज सेवी बिरबल मेहता,मानदेव साव,बबलू चौधरी,मंतोष मेहता,श्यामसुंदर चौधरी,बिरेंद्र चौधरी,नन्द कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। विज्ञापन

बिजली के क्षेत्र में पलामू में जुड़ा नया अध्याय, मुख्यमंत्री ने छतरपुर में 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन का किया शिलान्यास

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नवीनतम तकनीक से बनेगा छतरपुर का ग्रिड सब स्टेशनः उपायुक्त बिजली के क्षेत्र में पलामू में नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची स्थित विधानसभा सभागार से पलामू जिले के छतरपुर में छतरपुर में 132/33 के0वी0 ग्रिड सब-स्टेशन का ऑनलाइन शिलान्यास किया। साथ ही 132 के0वी0 छतरपुर-पांकी संचरण लाइन, 132 के0वी0 छतरपुर-जपला संचरण लाइन, 132 के0वी0 छतरपुर- डालटनगंज (पावर ग्रीड) संचरण लाइन, 132 के0वी0 नौडीहा-छतरपुर संचरण लाइन का भी शिलान्यास किया। ग्रिड सब-स्टेशन की क्षमता 100 एम0भी0ए0(50×2MVA) है। इस योजना की प्राक्कलित राशि 53.23 करोड़ है।  शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर छतरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त श्री शशि रंजन, स्थानीय मुखिया खुशबू देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि छतरपुर ग्रिड सब-स्टेशन से जपला, नावाडीह, हरिहरगंज एवं छतरपुर के सभी क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। क्रीड के निर्माण से ...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर के अंतर्गत 84 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  रांची शहर के अंतर्गत 84 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला। योजनाओं का कार्य ऐसे हो कि उसका लाभ दीर्घकाल तक लोगों को मिल सके। इसमें जनभागीदारी बहुत जरूरी है।  साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अन्नराज घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने की योजना का किया आनलाइन शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अन्नराज घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने की योजना का किया आनलाइन शिलान्यास पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन संवाद सहयोगी गढ़वा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को शिलान्यास किया गया। संवाद सहयोगी, गढ़वा : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया। जिसमें गढ़वा जिले के अन्नराज घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने, घाटी में यातायात सुरक्षा के उपाय को ले स्वीकृत की गई योजना भी शामिल है। 16 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली इस योजना का केंद्रीय मंत्री ने आनलाइन शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, सांसद विष्णुदयाल राम समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोकसभा व राज्यसभा सांसद शामिल हुए। अन्नराज घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने एवं वहां यातायात सुरक्षा के लिए स्वीकृत योजना का शिलान्यास किए जाने पर सांसद विष्णुदयाल राम ने खुशी जाहिर की है तथा केंद्रीय मंत्री का इ...

बरवाडीह प्रखंड के केड पंचायत स्थित ग्राम गाड़ी उक्रमित उच्च विद्यायल में शनिवार को मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह ने छह वर्ग कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन बरवाडीह प्रखंड के केड पंचायत स्थित ग्राम गाड़ी उक्रमित उच्च विद्यायल में शनिवार को मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह ने छह वर्ग कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।वही मोके पर विधायक रामचन्द्र सिंह, ,बीईईओ बलाई लाल पात्रा,अनिल सिंह , हेसामुल उर्फ गुड्डू,समेत कई लोगो ने नारियल फोड़ विधिवत उद्धघाटन किया। इसके बाद विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर इसका शिलान्यास किया। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हम सबो को मिलकर गांव का विकास के लिए प्लान बनाना है।  इसमे सभी लोगो के सहयोग की जरूरत है।वही काफी संख्या में कार्यकता मौजूद रहे ।

सांसद , विधायक ,महापौर संग उप - महापौर ने किए रोड़ नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन  दिनांक 06.03.2021 दिन- शुक्रवार को श्री संजय सेठ , माननीय सांसद , श्रीमती आशा लकड़ा , माननीया महापौर , राँची एवं श्री संजीव विजयवर्गीय , उप – महापौर , राँची के द्वारा वार्ड न 0 25 स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आजसू ऑफिस एवं निगम पार्क के चारों और बिटुमिनस पथ सुधार एवं आर 0 सी 0 सी 0 नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया गया । शिलान्यास हुए योजना का निर्माण 1,26,00,000 / - रूपए की राशि से होना है । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अर्जन राम , पार्षद -25 , श्री अरूण झा , पार्षद -26 , श्री पप्पु पासवान , अध्यक्ष हरमू मंडल , भाजपा , श्री सबोध मिश्रा , श्री रजनीश पाण्डेय सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे । सधन्यवाद । प्रदीव रवि उप - महापौर के निजी सहायक ।

भाजपा नेता डाँ०ईश्वर सागर ने नावा बाजार में एक पुलिया और चार आँगनवाड़ी केंद्र का किया शिलान्यास

एक पुलिया और चार आँगनवाड़ी केंद्र समेत करोड़ों की योजना किया शिलान्यास ताजा खबर पलामू  संवाददाता नावा बाजार पलामू । भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र मे सबसे पहले राजहरा गांव मे लब्जी नदी पर जिला अनावध योजना बनने वाली पुलिया निर्माण के फीता काटकर उद्घाटन किया वही चेचन्हा,रबदा पंचायत के पतरिया,कंडा पंचायत मे पिपरा, सिंजो गांव समेत 4 आंगनवाड़ी केंद्र मनरेगा एवं बाल बिकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग से बनने वाली योजनाओं लगभग करोड़ों की लागत को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान कंडा यज्ञ स्थल पर पहुंचे और श्री जगतगुरु विद्या भास्कर रामानुजाचार्य जी महाराज स्वामी जी के दर्शन किए और आरती में भाग लिए । उक्त मौके पर डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि जनता की समस्या को निदान करने के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है । हमारा प्रयास है, कि सरकार को हर उपलब्धि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,और सबको लाभ मिल सके । वही कंडा मैं यज्ञ स्थल पर भी जनता ने चप्पाकल को मांग किया,मै अभिलंब कल की व्यवस्था किया । जिसका लाभ सबको मिल रहा है । मौके पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,प्...