पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
एक पुलिया और चार आँगनवाड़ी केंद्र समेत करोड़ों की योजना किया शिलान्यास
ताजा खबर पलामू
संवाददाता
नावा बाजार पलामू ।
भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र मे सबसे पहले राजहरा गांव मे लब्जी नदी पर जिला अनावध योजना बनने वाली पुलिया निर्माण के फीता काटकर उद्घाटन किया वही चेचन्हा,रबदा पंचायत के पतरिया,कंडा पंचायत मे पिपरा, सिंजो गांव समेत 4 आंगनवाड़ी केंद्र मनरेगा एवं बाल बिकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग से बनने वाली योजनाओं लगभग करोड़ों की लागत को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान कंडा यज्ञ स्थल पर पहुंचे और श्री जगतगुरु विद्या भास्कर रामानुजाचार्य जी महाराज स्वामी जी के दर्शन किए और आरती में भाग लिए । उक्त मौके पर डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि जनता की समस्या को निदान करने के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है । हमारा प्रयास है, कि सरकार को हर उपलब्धि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,और सबको लाभ मिल सके । वही कंडा मैं यज्ञ स्थल पर भी जनता ने चप्पाकल को मांग किया,मै अभिलंब कल की व्यवस्था किया । जिसका लाभ सबको मिल रहा है ।
मौके पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,प्रमुख रविंद्र पासवान,बीडीओ जहूर आलम, भाजपा अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जमालुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी, वीपीयो आनंद कुमार, क्रषिपदाधिकारी अभिषेक कुमार, कनीय अभियंता पंकज कुमार, संतोष यादव, महादेव यादव अशोक चौहान,मनोज यादव,र्पूव मुखिया जुगुल भुईयां, उपमुखिया गिरजा शंकर राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment