पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन न्याय के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। इसमें लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार न्याय दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी। यह शिविर आगामी 26 मार्च तक चलेगा। सोमवार को इसका उद्घाटन 11:30 बजे कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष कुमार दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। विशेष मध्यस्थता हेतु विभिन्न न्यायालयों के एक हजार मामलों का चयन किया गया है। अभियान के दौरान अदालतों में लंबित वैवाहिक मामले का निष्पादन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव अभिषेक कुमार मध्यस्थता अभियान का नेतृत्व करेंगे। उन्होने कहा कि दो पक्षों में सुलह कराने के लिए विशेषज्ञ मध्यस्थ को केस सौंप दिया गया है। ये मध्यस्थ बातचीत कर दोनों पक्षों मे सुलह कराएंगे। बताया जा रहा है कि रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से समय-समय पर इस दिशा में पहल की जाती है। लोगों को न्याय के लिए परेश...