Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किसानी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

धोनी के किसानी अवतार का क्रेज, रांची में आउटलेट खुलते ही उमड़ी भीड़

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन   रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आउटलेट खुलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. खेती-किसानी को लेकर चर्चा में रहे 'रांची के राजकुमार' की दुकान पर खरीदार मनचाही सब्जी और अन्य सामान लेने आए. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी यानी माही का क्रेज रांची में सिर चढ़कर बोलता है. यही वजह है कि धोनी के किसानी अवतार को भी उनके प्रशंसकों की जबर्दस्त सराहना मिली. आज एक बार फिर यह क्रेज देखने को मिला, जब रांची में धोनी का आउटलेट यानी इजा फार्म हाउस की पहली दुकान खुली.

बेचारे VIP किसानों के पैर दुख जाते होंगे....जो दिन भर खड़े नही हों पा रहे खेतो में क्या करते होंगे

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 शाहीन बाग को तथाकथित किसान आंदोलन ने पीछे छोड़ते हुए फुट मसाजर का इंतजाम हुआ है. . फॉर्च्यूनर से आंदोलन में भाग लेने आये और काजू किसमिस खाने वाले इन तथाकथित किसानों को नीचे गद्दों पर सोने में देह में दर्द हो।जा रहा था. इसके लिए मसाजर का इंतजाम हुआ है. . मखमल की जूती पहन घूमने वाले इन रईस जादों ने गरीब फटेहाल से दिखने वाले कुछ लोगों का भी इंतजाम किया है जिसे मीडिया में दिखाने केलिए रखा हुआ है ताकि उनकी फटेहाली दिखा  सहानुभुति चंदा बटोरा जाए.

लक्ष्य से ज्यादा हुई इस बार धान की खरीद, एमएसपी के साथ किसानो को मिलेगा बोनस भी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राज्य की हेमंत सरकार ने झारखंड में अधिक से अधिक किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद का निर्णय लिया है। किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद की प्रक्रिया राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। राज्य सरकार एमएसपी के अलावा किसानों को प्रति क्विंटल 132 रुपये का बोनस भी देने जा रही है। राज्य में प्रति क्विंटल धान की खरीद 2000 रुपये की दर पर की जाएगी। एमएसपी पर धान खरीद के अलावा इस वर्ष लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4.50 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। गत वर्ष तीन लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए तय लक्ष्य तीन लाख टन के सापेक्ष 3.24 लाख टन धान की खरीद पूरे राज्य में की गई है। धान खरीद का यह अब तक का यह सर्वोच्च आंकड़ा है।