पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
राज्य की हेमंत सरकार ने झारखंड में अधिक से अधिक किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद का निर्णय लिया है। किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद की प्रक्रिया राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। राज्य सरकार एमएसपी के अलावा किसानों को प्रति क्विंटल 132 रुपये का बोनस भी देने जा रही है। राज्य में प्रति क्विंटल धान की खरीद 2000 रुपये की दर पर की जाएगी।
एमएसपी पर धान खरीद के अलावा इस वर्ष लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4.50 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। गत वर्ष तीन लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए तय लक्ष्य तीन लाख टन के सापेक्ष 3.24 लाख टन धान की खरीद पूरे राज्य में की गई है। धान खरीद का यह अब तक का यह सर्वोच्च आंकड़ा है।
Comments
Post a Comment