Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नियुक्ति रद्द

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

छठी जेपीएससी नियुक्ति रद्द होना आंदोलनरत छात्रों के संघर्ष की विजय:- अभिषेक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अखिल पलामू छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने छठी जेपीएससी नियुक्ति के रद्द होने पर सभी आंदोलनरत छात्र नेताओं के प्रति आभार जताया। उच्च न्यायलय के आदेश का स्वागत किया श्री मिश्रा ने बताया कि यदि प्रदेश के छात्रों का मौलिक अधिकार का हनन हुआ तो उसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक करने का काम प्रदेश के युवा करते है। विज्ञापन   पूर्व की सरकार नहीं सुनी तो पूर्व की अधिकतर नियुक्ति को उच्च न्यायलय में चुनौती दी गई थी। पूर्व में भी उच्च न्यायलय ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। प्रदेश के छात्रों के एकता का ही परिणाम है कि पूर्व के सरकार के गलत नीति से लिए गए नियुक्ति प्रक्रिया रद्द हो रहे है वर्तमान सरकार नहीं चेती तो इसके नियमावली भी न्यायलय के चक्कर लगाते रह जाएंगे। जिसका नुकसान प्रदेश के होनहार छात्रों के भविष्य की होती है।