पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन समापन समारोह में उपायुक्त द्वारा 200 सहियाओं को मेडिकल किट,प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व एक एंड्रॉइड मोबाइल प्रदान किया गया रोगी परामार्श में सहियाओं को दक्षता प्रदान करना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य:उपायुक्त जिले के गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को बहाल करने में स्वास्थ्य सहियाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है.आप लोगों ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया है जिसे हम सब लोगों ने देखा है.आज आप लोगों का 25 दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन है आज के बाद आप सभी टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हो जायेंगे जिससे भविष्य में काम करने में बहुत सहूलियत होगी.ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व में भी किये गये हैं जिसके बहुत अच्छे परिणाम आयें हैं.यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही.वे शुक्रवार को रेहला स्थित ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आरोग्य सहिया के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में सहियाओं को संबोधित कर रहे थे. रोगी परामार्श में सहियाओं को दक्षता प्रदान करना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य:उप...