Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्राइविंग लाइसेंस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आयुक्त की पहल पर 189 लोगों को त्वरित मिला ड्राइविंग लाइसेंस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन जिला मुख्यालय आने-जाने की समस्या से मिली निजात, प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर निर्गत हुए लाइसेंस सबसे अधिक पलामू में निर्गत हुए ड्राइविंग लाइसेंस आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी की पहल पर पलामू प्रमंडल क्षेत्र के 189 लोगों को तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा में विशेष कैंप लगाकर लोगों को लर्निंग रूम से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये हैं। इससे उन्हें जिला मुख्यालय में आने की परेशानी एवं अतिरिक्त व्यय से राहत पहुंची है। विशेष कैंप के माध्यम से पलामू जिले में सबसे अधिक 104 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये हैं। हुसैनाबाद में 55, छतरपुर में 32 एवं पांकी में 17 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। वहीं गढ़वा जिले के नगर उंटारी अनुमंडल कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित कर 35 तथा लातेहार के बालूमाथ में कैंप लगाकर 50 लोगों को लर्निंग रूप से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। इसके पूर्व कैंप में उनके दस्तावेजों की जांच की गई ए...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, प्रखंडों में लगायें विशेष कैंप: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +918340727986 लर्निंग लाइसेंस निर्गत करने हेतु स्थान चिन्हित वोट/नाव संचालन के लिए लेना होगा लाइसेंस, लाइसेंस देना सुनिश्चित करें डीटीओ पलामू प्रमंडल में सीएनजी प्लांट स्थापित करने हेतु होगी पहल वाहनों के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए बजेगी डुगडुगी  ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आमजनों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके नजदीक प्रखंड/अनुमंडल कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग रूप से निर्गत किया जायेगा। इसके लिए शीघ्र तैयारी शुरू की जायेगी। इसे लेकर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने परिवहन पदाधिकारियों को निदेश दिया है। आयुक्त कार्यालय में आयोजित परिवहन विभाग की प्रमंडलस्तरीय बैठक में आयुक्त ने सभी परिवहन पदाधिकारियों को प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आ...

अब ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम करेगा आधार कार्ड, जानिए नए नियम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है परिवहन विभाग के पाेर्टल से अपलाेड हाेगा ड्राइविंग लाइसेंस फिर आधार कार्ड से हाेगा सिंक सहारनपुर. अगर आप अक्सर ड्राइविंग लाइसेंस घर भूल जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि अब वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हाेने पर भी आपका चालान नहीं कटेगा। अब आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम करेगा। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से सिंक करने की तैयारी कर ली है। योजना तैयार है सॉफ्टवेयर बन गया है अगले वित्तीय वर्ष से आपको यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दरअसल सरकार ने बगैर ड्राइविंग लाइसेंस जुर्माने के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वह आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस को जोड़ दें। इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम करने लगेगा। इस योजना के लागू हो जाने के बाद सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होगा जो अपना ड्राइविंग लाइसेंस अक्सर घर भूल जाते हैं। ...

झारखंड में अप्रैल से बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर के पते पर भेजे जाएंगे लाइसेंस

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बाइक चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे. इसके लिए राज्य के 268 प्रखंडों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से परिवहन विभाग अभियान शुरू करेगा. सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इसकी तैयारी का आदेश दे दिया गया है. इस संबंध में सभी डीटीओ और मोटरयान निरीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है. राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 31 जून तक बाइक चालकों के टेस्ट लिए जाएंगे और ड्राइविंग लाइसेंस उनके घर के पते पर भेज दिए जाएंगे. पहले लर्निंग लाइसेंस दिया जाएगा. बाइक चलाने का प्रशिक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से भी दिया जाएगा. ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रखंड मुख्यालय पर ही सेटअप तैयार किया जाएगा. ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले निगरानी के लिए जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी भेजा जाएगा।।

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बाइक चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बाइक चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य के 268 प्रखंडों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से परिवहन विभाग अभियान शुरू करेगा। सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इसकी तैयारी का आदेश दे दिया गया है। इस संबंध में सभी डीटीओ और मोटरयान निरीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है। राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 31 जून तक बाइक चालकों के टेस्ट लिए जाएंगे और ड्राइविंग लाइसेंस उनके घर के पते पर भेज दिए जाएंगे। पहले लर्निंग लाइसेंस दिया जाएगा। बाइक चलाने का प्रशिक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से भी दिया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रखंड मुख्यालय पर ही सेटअप तैयार किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले निगरानी के लिए जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी भेजा जाएगा।

जिला परिवहन कार्यालय, रांची द्वारा लगभग 7 महीनों के बाद पुनः ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रारंभ हुआ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिला परिवहन कार्यालय, रांची द्वारा लगभग 7 महीनों के बाद पुनः ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंस और मास्क की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरुक करने की सलाह दी।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जानकारी दी गई।सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराने हेतु कार्यालय के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी काफी सतर्क दिखे। कार्यालय के बाहर फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। जो कोविड-19 के नियमों के तहत सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हेतु बहुत ही कारगर साबित हुआ।

23 मार्च 2020 के बाद फिर से शुरू हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराया गया जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची, श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने स्वयं की इसकी मॉनिटरिंग जिला परिवहन कार्यालय, रांची द्वारा लगभग 7 महीनों के बाद पुनः ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंस और मास्क की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरुक करने की सलाह दी।   नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जानकारी दी गई। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराने हेतु कार्यालय के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी काफी सतर्क दिखे। कार्यालय के बाहर फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। जो कोविड-19 के नियमों के तहत सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हेतु बहुत ही कारगर साबित हुआ। इसकी सराहना जिला परिवहन कार्यालय में आने वाले आगंतुकों द्वारा भी की गई।

रांची जिला में लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस का काम एक बार फिर से शुरू किया जाएगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रांची जिला में लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस का काम एक बार फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 22 मार्च 2020 से लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के कार्य को बंद कर दिया गया था। विभागीय आदेश अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर 2020 से लर्नर और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। इस दौरान कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए कार्य किया जाएगा। वर्तमान में काफी संख्या में लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं। संक्रमण को देखते हुए लर्नर लाइसेंस के लिए फोटोग्राफी हेतु तिथिवार समय निर्धारित किया गया है। जिसकी सूची विभागीय पोर्टल www.jhtransport.gov.in पर अपलोड किया गया है ताकि सभी आवेदक अपने निर्धारित तिथि को दस्तावेजों के साथ स्क्रुटनी और फोटोग्राफी के लिए ससमय उपस्थित हो सके।