Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, प्रखंडों में लगायें विशेष कैंप: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मेदिनीनगर प्रतिनिधि 
+918340727986
लर्निंग लाइसेंस निर्गत करने हेतु स्थान चिन्हित

वोट/नाव संचालन के लिए लेना होगा लाइसेंस, लाइसेंस देना सुनिश्चित करें डीटीओ

पलामू प्रमंडल में सीएनजी प्लांट स्थापित करने हेतु होगी पहल

वाहनों के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए बजेगी डुगडुगी

 ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आमजनों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके नजदीक प्रखंड/अनुमंडल कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग रूप से निर्गत किया जायेगा। इसके लिए शीघ्र तैयारी शुरू की जायेगी। इसे लेकर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने परिवहन पदाधिकारियों को निदेश दिया है। आयुक्त कार्यालय में आयोजित परिवहन विभाग की प्रमंडलस्तरीय बैठक में आयुक्त ने सभी परिवहन पदाधिकारियों को प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आयुक्त द्वारा जगह भी चिन्हित कर दिया गया है। पलामू जिले के हुसैनाबाद, छतरपुर, पांकी एवं सतबरवा में विशेष कैंप लगाया जाएगा। वहीं लातेहार के महुआडांड़ एवं बालूमाथ तथा  गढ़वा जिले के नगर उंटारी, रंका एवं मझिआंव में  विशेष कैंप लगाया जायेगा। आयुक्त ने परिवहन पदाधिकारियों को सितंबर माह में कैंप लगवाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। विज्ञापन

आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पर्यटन स्थल यथा मलय डैम सहित प्रमंडल क्षेत्र के हुसैनाबाद में सोन नदी एवं अन्य नदी व डैमों में चलाई जा रही वोट/नाव के संचालन हेतु लाइसेंस निर्गत करने का निदेश दिया है, ताकि संचालकों द्वारा सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखा जा सके।

उन्होंने पलामू प्रमंडल में सीएनजी प्लांट अधिष्ठापन करने हेतु पहल करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करें और सीएनजी प्लांट लगवायें,ताकि आमजनों को वाहनों के परिचालन में सहूलियत हो सके। 

राजस्व वसूली में लाये तेजी

आयुक्त ने परिवहन पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों से वसूली करना सुनिश्चित करें। इसके लिए उनके साथ बैठक करने का निदेश दिया।  राजस्व जमा करने में विलंब या शिथिलता बरतने की स्थिति में बड़े बकायेदारों की सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने, सार्वजनिक स्थानों पर नामों की सूची लगवाने का निदेश दिया।  इसके बाद भी उनके द्वारा राजस्व जमा नहीं की जाती है, तो  उनके आवास पर ढोल/ डुगडुगी बजवाकर राजस्व वसूली सुनिश्चित कराने तथा राजस्व जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया। उन्होंने गढ़वा एवं लातेहार के एमवीआई द्वारा राजस्व वसूली को संतोषजनक नहीं बताते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु प्रयास करने का सख्त निदेश दिया। 

परिवहन पदाधिकारियों के अनुरोध पर आयुक्त ने डेडीकेटेड पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है, ताकि वाहनों की जांच में जिला परिवहन पदाधिकारियों को सुविधा हो। 

अवैध रूप से दूसरे राज्यों से आने वाली बसों पर करें कार्रवाई

आयुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को दूसरे राज्यों से आने वाली बसों की पूरी विवरणी सौंपने एवं इन बसों की नियमित जांच कर बिना परमिट वालों के खिलाफ कार्रवाई का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट वाली बसें पलामू प्रमंडल में अवैध रूप से आकर सवारी उठाकर जाते हैं, यह गंभीर विषय है। बिना परमिट वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने व्यवसायिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन संबंधित 3 सालों की सूची एवं वर्तमान में किए जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन की सूची प्रत्येक माह आरटीए को उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया। 

ऑटो के लिए मार्ग करें निर्धारित, रजिस्ट्रेशन की करें जांच

आयुक्त ने ऑटो के रजिस्ट्रेशन/परमिट की नियमित जांच करने एवं सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया।  उन्होंने कहा कि ऑटो के लिए मार्ग निर्धारित है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका मार्ग चिन्हित करें और उनके अग्रभाग में मार्ग अंकित करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को आसानी से उनका मार्ग का पता चल सके। इससे बेतरतीब परिचालन से अव्यवस्थित हो रहे ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकेगा। ऑटो के परिचालन मार्ग से ऑटो चालक एवं आमलोगों को सुविधा होगी और ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

माइंस में अवैध रूप से परिचालित वाहनों की करें जांच

आयुक्त ने माइंस में अवैध रूप से परिचालित वाहनों का नियमित जांच का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर एवं ट्रक से अवैध बालू, कोयला, स्टोन चिप्स आदि की ढुलाई की शिकायतें मिलती है। ऐसे में इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जांच कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। 
आयुक्त पेट्रोल पंप के अनुज्ञप्ति नवीनीकरण की स्थिति को जाना और अनुज्ञप्ति की जांच करने का निदेश दिया। 
आयुक्त ने बस मालिकों से समन्वय स्थापित कर कंडक्टर का लाइसेंस लेने हेतु प्रेरित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कंडक्टर के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। आयुक्त ने परिवहन कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को स्थानांतरण- पदस्थापन का भी निर्देश दिया है।

बैठक में आयुक्त के सचिव मतीयस विजय टोप्पो, पलामू जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, गढ़वा के मनीष कुमार एवं लातेहार के सतीश कुमार सिंह के अलावा पलामू एमवीआई अशोक कुमार एवं लातेहार एमवीआई बहादुर प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...