पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 JSSC के मुख्य परीक्षा में अनिवार्य भाषा के रूप में हिंदी और इंग्लिश को हटाना पलामू प्रमंडल के युवाओं के साथ धोखा है । जिन 12 स्थानीय भाषा को सूची में शामिल किया गया है उनमें से किसी का भी प्रयोग पलामू प्रमंडल के ज्यादातर जगहों में उपयोग नही होता ।यह बहुत ही दुःख की बात है की हेमंत सोरेन को इतना भी नही पता की मेरे राज्य के किन जिलों में कौन कौन सी भाषाएं बोली जाती है । मंत्री परिषद में पलामू प्रमंडल का नेतृत्व कर रहे मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी ने भी इस निर्णय पर आपत्ति नही की जो की चिंतनीय है। हेमंत सोरेन तत्काल इस निर्णय को बदले नही तो मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा तैयार रखे । पलामू प्रमंडल के युवाओं को अपना हक लेने आता है सड़क से ले कर विधानसभा तक उग्र आंदोलन होगा । विज्ञापन देवेश तिवारी। छात्र संघ अध्यक्ष (2017-18) देशबंधु महाविद्यालय। दिल्ली विश्वविद्यालय।