Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हुसैनाबाद प्रखंड के डंडिला गांव के पछयारी टोला में अजय राजवंशी के घर मे लगी आग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 हुसैनाबाद प्रखंड के डंडिला गांव के पछयारी टोला में अजय राजवंशी के घर मे लगी आग, अचानक आग लगने से काट कर रखे अरहर के फसल,मोटर,गाय व बकरी जल गयी, आग से गाय घायल हो गयी,जलने से बकरी की मौत हो गयी वही काट कर रखे अरहर का फसल सहित लाखो का सम्पति जलकर खाक गया,हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है मामला।

गढ़वा में देर रात एक स्वर्णकार की दुकान और मकान में लगी आग हुई लाखों के नुकसान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 गढ़वा में देर रात एक स्वर्णकार की दुकान और मकान में आग लग गयी जिससे लाखों रुपए की संपति जल कर खांख हो गयी। विज्ञापन गढ़वा के राकेश जी एवं शिव जी के यहां दुकान और घर दोनों में आग लग गई । बहुत कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक काफी चीजें जल चुकी थीं। देर रात दमकल की गाड़ी आने पर आग बुझाई गई।

शहर के प्रधान डाकघर से शिवाजी मैदान जाने वाले रोड़ में स्थित एक मनिहारी के समान से भरे गोदाम में लगी भीषण आग।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू- शहर के प्रधान डाकघर से शिवाजी मैदान जाने वाले रोड़ में स्थित एक मनिहारी के समान से भरे गोदाम में लगी भीषण आग। लेखों का नुकसान, मौके पर पहुँची दलकल की गाड़ियां। आग पर पाया गया काबू। घटना आज अहले सुबह की।

मेन बाजार स्थित राजधानी बिल्डिंग में लगी आग।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू- मेन बाजार स्थित राजधानी बिल्डिंग में लगी आग। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल। प्रशासन को दी गई सूचना। मौके पर पँहुची दमकल...

बीते हुए रात्रि लगभग 2:15 बजे राजी में माधव बस में आग लग गई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन बीते हुए रात्रि लगभग 2:15 बजे राजी में माधव बस में आग लग गई। आग की लपट इतना तेज था कि देखते ही देखते माधव बस जलकर राख हो गया। बताते चलें कि माधव बस मेदनीनगर से गढ़वा भवनाथपुर जाती है बस खरौंधी के राजी नामक जगह पर जाकर लगी थी वहां अचानक आग लगने से वह धू धू कर जलने लगी  ड्राइवर एवं खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं पलामू समाचार केंद्र

पांकी जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन पलामू: पांकी जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे करीब आधा हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आ गया। पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे करीब आधा हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आ गया। जंगलो में आग लगा दी जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। जंगल में लगी आग को बुझाने में स्थानीय लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन विफल रहे। महुआ के लिए जंगलों में लगाई जा रही आग। गर्मी का मौसम आते ही महुआ के फूल को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के जंगलों में आग लगा दी जाती है. लोगों का कहना है पतझड़ के बाद जंगल में काफी सूखे पत्ते पड़े रहते हैं इससे महुआ के फूल को चुनने में परेशानी होती है. गर्मी का मौसम आते ही महुआ के फूल को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के जंगलों में आग लगा दी जाती है.  लोगों का कहना है पतझड़ के बाद जंगल में काफी सूखे पत्ते पड़े रहते हैं इससे महुआ के फूल को चुनने में परेशानी होती है. लेकिन अप्रैल एवं मई महीनों में जंगलों में भीषण आग की लपटें दिखती ...

भवनाथपुर बेलपहाड़ी गांव में एक घर में आग लगने से संपति के साथ एक गाय सहित चार बकरी जल कर हुआ राख

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन भवनाथपुर पण्डरीया पंचायत के बेल पहाड़ी गांव में पके के घर में आग लगने से हुआ लाखों लाख का नूस्कान। ये घर इसराइल मियां के बताए जा रहे हैं। जो पके का मकानहो है। इस घर में पूरे फैमिली के साथ रहते थे। इनके पुत्र रोज मोहम्मद ,शेख मोहम्मद, आशिक मोहम्मद, ताज मोहम्मद, है। मकान का सामग्री पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह है की जब्बार अंसारी व हामिद अंसारी के पुआर और गेहूं में आग लगा था जो तूफान में आग का दौड़ा पड़ा तो इसराइल अंसारी के घर पर जा पहुंचा। जिससे एक गाय चार बकरी एवं लाखों रुपए के समान जलकर राख हो गया। मौके पर एसडीओ जैवर्धन कुमार डीएसपी पंकज कुमार, बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ अनुराग टोपनो, एवं भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार, अपने दल बल के साथ पहुंच कर आग बुझाने में किसी प्रकार काबू पाया गया।वहां पर हजारों  की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। जिन्होंने अपनी सहनशक्ति से टैंकर एवं पानी चापाकल के द्वारा किसी प्रकार आग बुताया, मकान का मालिक इसराइल मियां आग की चपेट में आ गए हैं , जिन्हे इलाज के लिए अ...

धनबाद के सरायढेला सब्जी मंडी में भीषण आग, गैस दुकान में हुए कई बड़े धमाके

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन धनबाद में होली के रंग में भंग पड़ गयी. सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शाम में अचानक आग लग गयी, जिससे करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह से जल गयीं. जिससे लाखों के नुकसान की खबर है. हादसे में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है आग से स्टील गेट सब्जी मंडी की अधिकतर दुकानें जल गयी हैं. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शराबी तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है. बताया गया कि आग लगने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गयीं. वहीं, सब्जी मंडी में मौजूद अवैध रूप से संचालित गैस दुकान में आग लगने से कई बड़े धमाके भी हुए. सिलेंडरों में विस्फोट इतनी तेज आवाज के साथ हुआ कि आसपास का इलाका थर्रा गया. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई और वहां दशहत का माहौल हो गया. 300 मीटर तक गैस सिलेंडर के टुकड़े बिखर गये. जिससे दो लोगों को चोट भी लगी.

हॉट स्ट्रिप मिल में लगी आग, तत्काल काबू

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  बोकारो  सेल बोकारो की हॉट स्ट्रिप मिल में सोमवार की सुबह लगभग 9:15 बजे अचानक 12 नंबर स्टैंड में आग लग गयी जिसके कारण अफरा तफरी मच गई .तत्काल अग्निशमन दस्ता ने सूचना पाकर किसी बड़ी क्षति से पूर्व आग पर काबू पा लिया लेकिन लगभग 3 घंटे तक उत्पादन बाधित रहा। प्रबंधन ने घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है । क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही क्षति के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉट स्ट्रिप मिल के 12 नंबर स्टैंड में सुबह 9:15 बजे काम कर रहे लोगों ने आग की लपटे देखकर तत्काल इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी । लाइन को बाईपास कर घटना के लगभग ढाई घंटे बाद मिल को शुरू कर दिया गया तथा समाचार लिखे जाने तक ऑटोमेशन केबल का मरम्मत करने का काम चल रहा था ।मिली जानकारी के अनुसार स्टैंड के नीचे पड़ी गंदगी व मोबिल के कारण रोलिंग आग लगी जिसने ऑटोमेशन केबल को अपनी चपेट में ले लिया तथा आग की लपटें उठने लगी प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया है तथा उत्पादन को भी प्रारंभ कर दिया है ।...

बालूमाथ थाना क्षेत्र में टोरी-शिवपुर रेलखंड अंतर्गत फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन बालूमाथ थाना क्षेत्र में टोरी-शिवपुर रेलखंड अंतर्गत फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई।  मालगाड़ी फुलबसिया रेलवे स्टेशन से लौट रही थी।  घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इससे पहले कोयला लदे बोगियों को इंजन से अलग कर दिया गया।

मचान में लगी आग, हजारों का पुआल जल कर लहक

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सिमरिया : थाना क्षेत्र के चौथा गांव में आग ने भीषण तबाही मचाई है। अगलगी कि इस घटना में भुक्तभोगी का करीब 20 हज़ार का पुआल जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जबकि यह घटना बिजली प्रवाहित तार में सार्ट सर्किट से होने की बात प्रकाश में आया है। पीड़ित फणीश्वर यादव ने बताया कि मचान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे सारा पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद हो रहे हो हल्ला के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। आग की लपटे तेज होने के कारण आग पर काबू  नही जा पाया जा  सका। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस व अग्निशमन को  जानकारी दी ।अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के माध्यम से तीन घण्टे के बाद आग पर काबू पाया । इसके पहले ग्रामीणों ने भुक्तभोगी के घर के साथ साथ अन्य घर को आग लगने से बचाया। भुक्तभोगी ने अंचल कार्यालय से मदद की गुहार लगायी है।

एक गोदाम में लगी आग

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  एक गोदाम में लगी थी आग, पेपर किताब की है गोदाम, आग लगने के करणो का नही चला पता ,आग को बुझा दिया गया। मेदिनीनगर के बाजार क्षेत्र के हीरा मन्दिर रोड का घटना।...

खाना बनाने के क्रम में एक युवती बुरी तरह से झुलसी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979889793 खाना बनाने के क्रम में एक युवती बुरी तरह से झुलसी ।मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सैयद टोली का । परिजनों ने बताया कि युवती खाना बना रही थी, गैस का सिलेंडर लिक था जिसके कारण आग पकड़ लिया । हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए भेजा गया मेदनीनगर सदर अस्पताल ।

फूस के मकान में लगी आग, बच्चा झुलसा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  थाना क्षेत्र के हरिगावां गांव निवासी कृष्णा राम के पुत्र आलोक कुमार के फूस के मकान में अचानक आग लग जाने के कारण मकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे बताई जा रही है। इस घटना में आलोक का आठ वर्षीय पुत्र धीरज भी झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है। स्वजनों के अनुसार घर में आग कैसे इसका किसी को पता नहीं चल सका। घटना के समय आलोक कुमार की पत्नी टूसी देवी घर से बाहर खेत में काम कर रही थी। अचानक फूस के मकान में आग की लपटें देखकर वह जोर-जोर से आवाज देकर मदद हेतु आस-पास के लोगों को इकट्ठा की। आस-पास के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

किशोरी आग से झुलसी सदर अस्पताल में भर्ती

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अहिर पुरवा गांव निवासी हीरा विश्वकर्मा की 15 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी रविवार की शाम आग से झुलस गई। गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर में ढ़िबरी लेकर कोठी से गेहूं निकालने गई थी। इसी दौरान अचानक वह जलती हुई थी ढिबरी संपर्क में आ गई। ढिबरी से उसके बाल में आग लग गई देखते ही देखते आग के गिरफ्त में आ गई किसी तरह उसके परिजनों ने आग पर काबू पाया। आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल लाया जहां इलाज चल रहा है।