Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तेजस्विनी परियोजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

समाहरणालय के बी ब्लॉक में खुला तेजस्विनी परियोजना का जिला संसाधन क्रियान्वयन इकाई

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज दिनांक 20 जुलाई 2021 को जिला समाज कल्याण कार्यालय के अधीन तेजस्विनी परियोजना के जिला संसाधन क्रियान्वयन इकाई कार्यालय का उद्घाटन पलामू समाहरणालय के बी ब्लॉक में किया गया। मौके पर मौजूद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान ने तेजस्विनी परियोजना श्री गनौरी विश्वकर्मा को बधाई देते हुए तेजस्विनी परियोजना के अंतर्गत अच्छे से कार्य करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तेजस्विनी परियोजना 14 से 24 वर्षीय युवतियों को सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। पलामू जिले में तेजस्विनी परियोजना मिशन मोड पर चलाया जा रहा है जिसमें 14 से 24 वर्ष की किशोरियों एवं युवतियों को जोड़ने का काम चल रहा है।  विज्ञापन मौके पर तेजस्विनी परियोजना के कार्यक्रम पदाधिकारी राजू पाल,सुनील शर्मा,अकाउंटेंट राकेश कुमार एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे। 

तेजस्विनी परियोजना का हुआ उद्घाटन, किशोरी होंगी सशक्त :मुखिया अखिलेश कुमार सिंह

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि पाटन +917979886793 पाटन प्रखंड अंतर्गत उताकि पंचायत के सभी गांव में तेजस्विनी परियोजना का कार्यशाला अलग-अलग समय एवं तिथि पर किया गया जिसमें महिलाओं में अलग प्रकार का ऊर्जा देखने को मिला इस परियोजना का उद्घाटन निवर्तमान मुखिया  अखिलेश कुमार सिंह पंचायत समिति कविता प्रसाद सिंह यूथ फैसिलिटेटर एवं संचालन कर्ता सोनी देवी संगीता देवी सीसी सुनीता देवी आदि के समक्ष हुआ तेजस्विनी योजना सिर्फ एक परियोजना नहीं यह एक मिशन है जो राज्य के किशोरियों को नई जिंदगी देगा यह योजना सरकारी के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी है इस योजना के तहत ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती किशोरियों की जिंदगी में बदलाव आ सकता है एवं सभी महिलाएं सशक्त हो सकती हैं इस परियोजना के अंतर्गत 14 से 24 वर्ष की सभी महिला एवं लड़की को जागरूक किया जाता है इसमें नाटकीय ढंग से महिलाओं को जागरूक किया जाता है एवं उन्हें उचित पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है