पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 युवा समाजसेवी अभिषेक तिवारी ने गढ़वा प्रखंड प्रशासन पर वृक्षारोपण के लिए लाए गए सैकड़ों पौधों को संरक्षित नहीं रख पाने के कारण सुखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समय रहते इन पौधों को ग्रामीणों के बीच वितरित किया गया और ना ही इसका देखभाल किया गया, जिससे पौधे बर्बाद हो गए प्रखंड प्रशासन की लापरवाही से जहां एक और आर्थिक नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है क्योंकि इन पौधे को यदि वितरित कर दिया जाता तो इनसे पर्यावरण की सुरक्षा में काफी मदद मिलता। इस संबंध में गढ़वा बीपीओ सुमित बड़ाईक ने बताया कि नर्सरी के द्वारा वितरण पूर्व ही कुछ पौधे खराब उपलब्ध कराए गए थे, जिसे देख कर लाभुकों ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। पौधे की आपूर्ति करने वाले नर्सरी को इसकी सूचना, पत्र के माध्यम से दिनांक 04.09.2020 को ही दे दी गई है।