पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र सैकत चटर्जी प्रतिनिधि मेदनीनगर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मंगलवार को नुक्कड़ नाटक कराया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया. कान्दू मुहल्ला व भूषही में किये गए इस कार्यक्रम को उपस्तिथ लोगो ने काफी सराहा.कला जत्था का रवाना करते हुए प्रमंडलीय जनसंपर्क उप निदेशक आनंद ने कहा कि नुक्कड़ नाटक व लोकगीत जन जागरूकता का सशक्त माध्यम है. सरकार द्वारा कराया जा रहा लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कलाकारों द्वारा मनोरंजक तरीके से किया जा रहा है. इससे काफी जागरूकता बढ़ती है. मासूम द्वारा सैकत चटर्जी के निर्देशन में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ओम शांति में अविनाश तिवारी ने पिता की भूमिका में सराहनीय अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया. सिकंदर कुमार द्वारा प्रस्तुत होलीगीत व जागरूकता गीत में दर्शक भी साथ में झूमे. अन्य भूमिकाओं में मुनमुन चक्रवर्ती, कनकलता, उज्ज्वल सिन्हा, राज प्रतीक पाल, अदनान कासिफ, शिव राम, आनंद कुमार, अमर कुमार भांजा आदि शामिल थे.