पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता ने राम जानकी मंदिर पाकी नौडीहा पंचायत के ग्राम हरखुआ केल्हवा पंचायत के ग्राम बो्रोदीरी के पूजा पंडालों मैं आयोजित कन्या पूजन व भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया।नौ कन्याओं को चुनरी ओढा कर पूजा अर्चना कर भोजन कराया ।मौके पर संबोधित करते हुए लवली गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी मां भगवती की पूजा अर्चना करते है। मां भगवती की महिमा अपरंपार है मां दुर्गा संपूर्ण विश्व को सत्ता और स्फूर्ति प्रदान करती है। दुर्गा मैया को गोलोक में श्री राधा, साकेत में श्री सीता, छीर सागर में लक्ष्मी ,दक्ष कन्या और सती के नाम से भी जाना जाता है मां दुर्गा की शक्ति से ही भगवान विष्णु और शिव प्रकट होकर विश्व का पालन और संहार करते हैं। जब जब इस पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार हुआ है तब तब देवी दुर्गा ने अवतार लेकर सभी की रक्षा की है। मां दुर्गा के कई रूप है इन्हें तारा, काली, श्रीविद्या, भुनेश्वरी, भैरवी, बगलामुखी, धूमावती ,मातंगी आदि,कई नामों से जाना जाता है मां ने राक्षस शुंभ -निशुंभ ,चंड- मुंड , रक्तबीज, मधु -कैटभ, दुर्गामासुर आदि का संहार कर सृष्टि की रक्षा किया है। मां दुर्गा सृष्टि के समस्त दुखों को हरने वाली है ।आज सिर्फ मां के पूजन करने से नहीं होगा बल्कि समाज में नारी शक्ति को भी मान सम्मान व इज्जत देना होगा तभी जाकर दुर्गा पूजा की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पांकी पूर्वी मुखिया शंकर गुप्ता जी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता जी, सांसद प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता जी ,राम जानकी ,मंदिर के अध्यक्ष मुरली प्रसाद जी सचिव उपेंद्र कुमार गुप्ता , रूपेश कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार ,,छोटू ठाकुर अनुज प्रसाद, राजू पासवान, डॉक्टर एच एनझा, सीताराम चौरसिया ,संजय प्रसाद ,सहित अन्य गणमान्य व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment