पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पाटन प्रखंड कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन मेला का आयोजन किया गया जहां बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कुल 7 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.इस दौरान छःलाभुकों को 6 यूनिट ब्रॉयलर व एक लाभुक को एक यूनिट लेयर प्रदान किया गया.इस दौरान लाभुकों के चेहरे पर उत्साह देखी गयी.मौके पर प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी एवं विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे. सभी प्रखंडों में पशुधन मेला का आयोजन कर परिसंपत्तियों का वितरण करना सुनिश्चित करें:उपायुक्त जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 9 नवंबर तक अपने संबंधित प्रखंड में पशुधन मेला का आयोजन कर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने को लेकर निर्देशित किया है.उन्होंने इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पशुपालन पदाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ससमय लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण सुनिश्चित कराने को लेकर निर्देशित किया है.