Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विश्व दृष्टि दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

08 अक्तूबर 2020 से राज्यव्यापी विश्व दृष्टि दिवस का शुभारंभ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विश्व दृष्टि दिवस का थीम “नेत्र ज्योति की आशा” पर आधारित अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति डॉ. विजया भेंगरा ने बताया कि पूरे राज्य में 08 अक्तूबर से विश्व दृष्टि दिवस का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत गुमला जिले में अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्र ज्योति की आशा थीम पर आज से सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं रेफरल अस्पतालों में नेत्र जाँच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आंखों की सुरक्षा तथा दृष्टि बचाव के लिए हर नागरिकों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मधुमेह से प्रभावित रोगियों को आँखों का नियमित जाँच अवश्य कराना चाहिए। साथ ही मोतियाबिन्द से ग्रसित मरीज एवं बाल्यावस्था से आँखों के धुंधलापन से प्रभावित मरीजों को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर अपने निकटवर्ती सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं स्वास्थ्य उप केंद्रों में आँखों की जाँच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आँखों में किसी तरह की तकलीफ होने पर स्वयं किसी भी तरह का घरे...