Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रक्षाबंधन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलाश रक्षाबंधन किट खरीदकर सखी मंडल की दीदियों को प्रोत्साहित करें पलामूवासीः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर  प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त को जेएसएलपीएस के डीपीएम ने सखी मंडल द्वारा निर्मित पलाश रक्षाबंधन किट किया भेंट   भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन के अवसर पर पलामू प्रमंडलवासी पलाश रक्षा बंधन किट खरीदकर सखी मंडल की दीदियों को प्रोत्साहित करें। किट की खरीददारी से सखी मंडल की दीदियों का लाभ होगा। साथ ही आत्मनिर्भरता के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। आयुक्त को आज जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला ने सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित किट भेंट किया। विज्ञापन आयुक्त ने सभी सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों सहित पलामू प्रमंडल के आम नागरिकों से सखी मंडल द्वारा निर्मित रक्षा बंधन किट खरीदने की अपील की है।  बता दें कि पलाश रक्षाबंधन किट दो कीमत 251 रुपये एवं 301 रुपये में  उपलब्ध कराया गया है। इस किट को सतबरवा, नीलांबर- पीतांबरपुर, मेदिनीनगर, हुसैनाबाद, चैनपुर व छतरपुर के पलाश मार्ट में उपलब्ध कराया गया है, जहां से खरीददारी की जा सकती है। लोग इसे पलाश मा...

उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने सखी मंडल द्वारा निर्मित पलाश रक्षाबंधन किट के प्रोडक्ट को किया लॉन्च

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन एवं उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को  जेएसएलपीएस की सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया गया पलाश रक्षाबंधन किट के प्रोडक्ट को लांच किया।इस दौरान उपायुक्त ने दो प्रकार के किट को लॉन्च किया जिसमें 251 रुपये एवं 301 रुपये वाले किट शामिल थे।लॉन्चिंग के साथ ही यह प्रोडक्ट जिले में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गया।मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम बिमलेश शुक्ल व जेएसएलपीएस के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। पलाश मार्ट के एप पर उपलब्ध रहेगा रक्षाबंधन किट जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा निर्मित रक्षाबंधन किट लोगों के लिए पलाश मार्ट के एप पर बिक्री के लिए  उपलब्ध रहेगा।इसके अलावे आम लोग रक्षाबंधन किट के होम डिलीवरी हेतु 9006508019 पर संपर्क कर आर्डर कर सकते हैं साथ ही साथ सतबरवा,नीलांबर- पितांबरपुर, मेदनीनगर, हुसैनाबाद,चैनपुर व छतरपुर के पलाश मार्ट में भी रक्षाबंधन किट उपलब्ध रहेगा। विज्ञापन रक्षाबंधन किट को सामान्य मार्केट में लाने हेतु ज़िला प्रशासन प्रयासरत: उपा...