पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने सखी मंडल द्वारा निर्मित पलाश रक्षाबंधन किट के प्रोडक्ट को किया लॉन्च
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन एवं उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को जेएसएलपीएस की सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया गया पलाश रक्षाबंधन किट के प्रोडक्ट को लांच किया।इस दौरान उपायुक्त ने दो प्रकार के किट को लॉन्च किया जिसमें 251 रुपये एवं 301 रुपये वाले किट शामिल थे।लॉन्चिंग के साथ ही यह प्रोडक्ट जिले में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गया।मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम बिमलेश शुक्ल व जेएसएलपीएस के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पलाश मार्ट के एप पर उपलब्ध रहेगा रक्षाबंधन किट
जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा निर्मित रक्षाबंधन किट लोगों के लिए पलाश मार्ट के एप पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।इसके अलावे आम लोग रक्षाबंधन किट के होम डिलीवरी हेतु 9006508019 पर संपर्क कर आर्डर कर सकते हैं साथ ही साथ सतबरवा,नीलांबर- पितांबरपुर, मेदनीनगर, हुसैनाबाद,चैनपुर व छतरपुर के पलाश मार्ट में भी रक्षाबंधन किट उपलब्ध रहेगा।विज्ञापन
रक्षाबंधन किट को सामान्य मार्केट में लाने हेतु ज़िला प्रशासन प्रयासरत: उपायुक्त
रक्षाबंधन किट के लॉन्चिंग के मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पलामू जिले की सखी मंडल की स्थानीय महिलाओं द्वारा यह किट का निर्माण किया गया है जिसमें राखी,अछत,चंदन,माचिस,काजू,और किसमिस समेत अन्य सामग्रियों को बड़े अच्छे ढंग से एक टोकरी में व्यवस्थित कर पैकेजिंग की गयी है जो देखने में बेहद खूबसूरत है।उन्होंने कहा कि भविष्य में इस किट को सामान्य मार्केट व अन्य ऑनलाइन कमर्शियल प्लेटफार्म पर कैसे लाया जाये इस ओर प्रयास जारी है।उन्होंने जिलेवासियों से अपने जिले में निर्मित रक्षाबंधन किट को खरीद कर स्वयं सहायता की महिलाओं को प्रोत्साहन करने में सहयोग देने की अपील की।
Comments
Post a Comment