पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 औरंगाबाद जिले में बैंक के अंदर ही पॉकेटमारी कर रहे एक शख्स को रंगे हाथो पकड़ किया पुलिस के हवाले । यह घटना जिले के दाउदनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा की है। सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर वार्ड संख्या 25 निवासी मधेश्वर सिंह आज बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा की निकासी करने आये हुए थे। कैश काउंटर से पैसा लेकर वे जेब में रखे, उसी दौरान बैंक के अंदर ही पॉकेटमारों ने उनके पॉकेट से पैसे निकालना चाहा। मधेश्वर सिंह को जैसे ही इसका थोड़ा अहसास हुआ उन्होंने पॉकेटमार का हाथ पकड़ लिया और जोड़ जोड़ से शोर मचाया। जिसके बाद बैंक के गार्ड और बैंक में मौजूद लोगों ने उसे धर दबोच लिया। वैसे इस दौरान उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। वही इस घटना के बाद बैंक के मैनेजर ने पुलिस को इस मामले की सूचना दिए । जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उक्त पॉकेटमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां गहन पूछताछ जारी हैं । इस घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल है।