Skip to main content

Posts

Showing posts with the label झारखंड स्थापना दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबींद्रनाथ नाथ महतो भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य की स्थापना दिवस के वर्षगांठ पर अपने विधानसभा क्षेत्र नाला से सभी झारखंड वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबींद्रनाथ नाथ महतो भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य की स्थापना दिवस के वर्षगांठ पर अपने विधानसभा क्षेत्र नाला से सभी झारखंड वासियों को  शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी  बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए कहा कि धरती आबा झारखंड के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।   देश की आजादी के संग्राम में उल्गुलान के आह्वान के साथ उन्होंने लोगों को एक बड़े आंदोलन के लिए  प्रेरित किया था। उनके नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा को देश कभी भूल नहीं सकता।

झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने में सबों का समेकित प्रयास जरूरी: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 भगवान बिरसा मुंडा की अकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासन तत्पर: पुलिस अधीक्षक झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रभारी नगर आयुक्त-सह-नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।   उपायुक्त श्री शशि रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पलामूवासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंडवासियों के लिए आज के दिन को गौरवपूर्ण  बताया।  उन्होंने कहा कि झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने में सबों का समेकित प्रयास जरूरी है। आज संकल्प लेने का दिन है...