पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
भगवान बिरसा मुंडा की अकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासन तत्पर: पुलिस अधीक्षक
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित
झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रभारी नगर आयुक्त-सह-नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पलामूवासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंडवासियों के लिए आज के दिन को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने में सबों का समेकित प्रयास जरूरी है। आज संकल्प लेने का दिन है कि हमलोग अपने राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते रहेंगे और आनेवाले समय में झारखंड राज्य को खुशहाल बनायेंगे।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की अकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासन तत्पर है।बेहतर राज्य और प्रगतिशील समाज निर्माण के लिए प्रशासन प्रयास कर रही है। शांति के साथ एक अच्छे समाज निर्माण में हमसभी मिलकर इसको उस तेज तक ले जाएंगे, जहां पूरे विश्व में झारखंड का नाम हो।
उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की और पलामूवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। पलामूवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पलामू जिला प्रशासन सजगता व तत्परता के साथ कार्य में जुटी है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को एकता एवं उन्नति की राह पर ले जाने के लिए सभी को संकल्प लेने का दिन है।
प्रभारी नगर आयुक्त-सह-नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी पलामूवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर सकारात्मक सोच के साथ बेहतर राज्य निर्माण में अपनी भागीदारिता सुनिश्चित करने की बातें कही।
राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Comments
Post a Comment