पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 संबंधित अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बीएसएल उच्च विद्यालय सेक्टर-1/B स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सुरक्षा सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की। वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली मासिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सील आदि की स्थिति का भौतिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पूर्ण रूप से अनुपालन कि...