Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नशा मुक्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नशामुक्ति अभियान, फसल सुरक्षा, ग्रामीण किसानों की मूलभूत आवश्यकता, कृषक प्रशिक्षण, जल संचयन में प्रशासनिक सहयोग को लेकर आयुक्त को सौंपा पत्र

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नशामुक्ति अभियान, फसल सुरक्षा, ग्रामीण किसानों की मूलभूत आवश्यकता, कृषक प्रशिक्षण, जल संचयन में प्रशासनिक सहयोग की मांग को लेकर प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष मुंशी महतो ने आयुक्त को पत्र सौंपा कर सहयोग की अपेक्षा जताई। आयुक्त को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा है कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिले के बौराहा, बिकताम, बसरिया, पिंडरा इत्यादि गांव में नगदी फसल हरी-साग सब्जी उगाने वाले किसानों की जीवन बसर का सहारा मात्र कृषि है। जिन पैसों और मानसिकता का उपयोग आज के नौजवान अच्छी शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं। वहीं युवा वर्ग अज्ञानता बस नशे के शिकार हो रहे हैं। पैसों की बर्बादी के साथ-साथ अपने घरों तथा बाहर झगड़े-मारपीट कर रहे हैं। यह सब बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में नशा मुक्ति अभियान चलाकर एवं फसल सुरक्षा आदि ग्रामीण किसानों के मूलभूत आवश्यकता में प्रशासनिक सहयोग कर आने वाली पीढ़ी के भविष्य के सुधार में सहयोग की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा है कि दीवार लेखन स्लोगन "नशे क...